गावां, गिरिडीह
गावां थाना क्षेत्र के बादीडीह मार्ग में एक बाइक सवार ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों के हंगामे के बाद घायल को इलाज के लिए धनबाद ले जाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तिसरी थाना क्षेत्र के गुमगी निवासी अनिल यादव शुक्रवार की दोपहर निजी काम से बादीडीह गया हुआ था। इस बीच आगे पीछे हाइवा और ट्रैक्टर आ गया। हाइवा को निकलने देने के क्रम ने ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को पीछे करने लगा। स्थानीय लोग चिल्लाते रहे तब तक ट्रैक्टर ने पीछे जा रहे बाइक सवार अनिल यादव को अपने चपेट में ले लिया।
इस दौरान घायल के इलाज की मांग को लेकर लगभग आधे घंटे के लिए सड़क जाम भी कर दिया गया। जिसके पश्चात घायल का इलाज कराने की बात पर जाम को खत्म किया गया और घायल अनिल यादव को इलाज के ले धनबाद ले जाया गया। बता दें, अनिल यादव का जांघ टूट गया है। साथ ही कमर में भी भी गंभीर चोटें लगी हैं। वहीं घायल का बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।