Gawan: प्रखंड में लगे वाटर एटीएम को चालू करने समेत कई मांगों को लेकर 20 सूत्री अध्यक्ष ने उपायुक्त को दिया आवेदन



गावां, गिरिडीह

गावां प्रखंड के बीस सूत्री सह झामुमो अध्यक्ष अजय सिंह ने शुक्रवार को गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से मिलकर प्रखंड में लगे वाटर एटीएम को चालू करने समेत कई मांगों को लेकर आवेदन दिए हैं। जिसके पश्चात गिरिडीह उपायुक्त ने भी मांगों को जल्द पूरा करवाने को लेकर आश्वाशन दिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री सिंह ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में लगा वाटर एटीएम निर्माण के बाद से अब तक चालू नहीं हुआ है। जिससे प्रखंड मुख्यालय में आने जाने वाले लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं कई समस्याएं ऐसी हैं जिनके कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

दिए गए आवेदन में निनलिखित मांगे की गई है:-

 (1) पंचायत अमतरो में आरईओ रोड से पिन्डरवा स्कूल होते हुए अहराय गाँव मनोज हाँस्दा घर तक पक्की पथ निर्माण। (2 कि०मी० लगभग)

(2) ग्राम ढिलुआ, पंचायत अमतरो में पूरण हाँस्दा घर से कुबरी तक पक्की सड़क निर्माण। (3 किमी०) 

(3) पंचायत अमतरो में हरदिया, नैनीचाट होते हुए छतरमार तक पक्की पथ निर्माण।

(4) पंचायत अमतरो के ग्राम रेहा तक पक्की पथ निर्माण।

(5) पंचायत पिहरा पश्चिमी ग्राम कोहवरवा में चोड़ही नदी पुल से जसीम उद्दीन के घर तक पथ एवं गार्डवाल निर्माण।

(6) पिहरा पूर्वी में ग्राम धरहरवा जसीम के दुकान से नीमाडीह तक पथ एवं पुल निर्माण।

(7) ग्राम खोटमनाय पीडब्ल्यूडी रोड से सेरुवा सिमर पुल होते हुए बैंडरो तक पक्की सड़क निर्माण। (6कि०मी०)