देवरी, गिरिडीह
देवरी प्रखंड के चीतरो कुरहा से सलैयडीह तक प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना का निर्माण कार्य जय मां अम्बे कंट्रक्सन के द्वारा किया गया है। कार्य में भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगा कर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इसका पुरजोर विरोध किया है।
जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि पिचिंग करने में लगभग 15 दिन भी नहीं हुआ और पिचिंग हांथ से ही उखड़ जा रहा है।
वहीं प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार राय और पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रिंकू यादव ने बताया कि संवेदक और जेई के मिली भगत से निर्माण कार्य में सिर्फ खानापूर्ति किया गया है और जैसे तैसे कार्य को पूरा कर दिया गया है।
मौके पर दीपू राय, सैख हारून, बालो साव, मनोज यादव, विनोद यादव, महेंद्र सिंह, मुख्तार अंसारी, सईद राजन, अनिल सिंह, सीताराम पासवान, चरकू पासवान, मुमताज अंसारी, रामजी साव, रोहन साव, फिरोज खान, विशाल साव, मंटू राणा, मुन्ना सेख, रामू यादव, काली साव, मोइन सेख समेत कई मौजूद थे।