Bihar: गोपालगंज के चनावे मंडल कारा में बंद कुख्यात शराब माफिया नागेन्द्र यादव का सहयोगी गिरफ़्तार


गोपालगंज, बिहार
रिपोर्ट : सत्यप्रकाश

गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना की पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में तीन बड़े कांडों में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है इसका मुख्य मास्टरमाइंड पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। जिसका नाम नागेंद्र यादव है।
इन आरोपियों के द्वारा बड़े पैमाने पर शराब तस्करी किए जाने की बात सामने आई थी। जिसमें पुलिस ने कांड संख्या 292/21,293/21 और 359/21 दर्ज किया था जो उत्पाद अधिनियम से संबंधित है। तभी से इस मामले का यह आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

इन तीनों केस में कुल 951.2 लीटर एवं फुलवरिया थाना कांड संख्या 363/ 21 जिसमें 620 लीटर देशी शराब बरामद हुआ था।पुलिस इसकी तलाश में कई जगहों पर छापेमारी कर चुकी थी परंतु इस बार यह आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है 
जिसकी पहचान देवेन्द्र साह पिता प्रभू साह घर कररिया ठकुराई थाना फुलवरिया बताया जा रहा गया है। पुलिस ने इस गिरफ्तारी के बाद इस पर चारों मामलों में कार्रवाई करने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।