चकाई
चकाई देवघर मुख्य मार्ग स्थित माधोपुर के समीप संदेहास्पद स्थिति। में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गया है। इसे लेकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक चांदन के बहियारीडीह निवासी सूदन यादव पिता स्वर्गीय रघुनाथ यादव है। मृतक चकाई के माधोपुर में प्रदीप कुमार साहू के यहां डेकोरेशन का कार्य कर रहा था। इसी बीच यह घटना घटी है। घटना स्थल के समीप मृतक का हीरो पैशन बाइक संख्या JH 15 D 6476 भी मिला है। मृतक का शव मिलने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
जानकारी देते हुए मृतक के चचेरे भाई परमेश्वर यादव ने बताया कि उसके मृतक के घरवालों ने जानकारी दी कि मृतक रात 12 बजे अपने घर पहुंचा था। जिसके बाद अहले सुबह 3 बजे उसे किसी ने फोन किया और वह घर से निकल गया। जिसके बाद सुबह उन्हे सूचना मिली कि उनका भाई का शव पेड़ से लटका मिला है।
साथ ही उन्होंने बताया कि मृतक के गले व चेहरे पर तार से दबाने के निशान मिले हैं। उनके आंख के नीचे भी चोट के कुछ निशान दिखाई पड़ रहे हैं, जिससे उन्हे पूरा यकीन है कि किसी ने उनके भाई की हत्या कर दी है। और उनके शव को पेड़ से लटका दिया है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही चंद्रमंडी थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले ली है। साथ ही उसे पोटमार्टम में भेजने की तैयारी के साथ पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बहरहाल मामला हत्या का है या आत्महत्या का यह पुलिस की जांच के बाद ही कहा जा सकता है।