बगोदर, गिरिडीह
बगोदर के एक गांव में यज्ञ मंडप में हुई विवाह लोगों के बीच चर्चा का कारण बना गया है। लोग इसे अनोखी शादी बता रहे हैं। साथ ही वर वधु द्वारा यज्ञ मण्डप में लिए गए सात फेरों के दौरान लोगो ने उनके दाम्पत्य जीवन की शुरुआत को लेकर सुखमय कामना भी किए हैं।
बता दें, बगोदर प्रखण्ड के पोखरिया पंचायत के तारानारी में तीन दिवसीय नौकुण्डीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति रविवार को थी। महायज्ञ में श्रद्धालुओं की काफी भीड थी। लोग भक्ति भाव में डुबे थे। इसी बीच तीन दिन पुर्व निर्धारित आर्दश विवाह का आयोजन किया गया।
विवाह के दौरान वर पक्ष से मंढला निवासी विजय के महतो के पुत्र उमाशंकर महतो उर्फ छोटू थे तो वधु पक्ष से निमियाघाट थाना क्षेत्र नवितपुर निवासी खागेन्द्र प्रसाद महतो की पुत्री गीता कुमारी मौजूद रही। जिन्होंने यज्ञ मण्डप में ही सात फेरे लिए। वहीं यज्ञाचार्ज के द्वारा विधि विधान पुर्वक मंत्रो उच्चारण के साथ विवाह सम्पन्न कराया गयाI
बताया जाता है की प्रखण्ड के क्षेत्र में ऐसा विवाह पहली बार हुआ है। जिस कारण लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। यज्ञ मण्डप में बगोदर क्षेत्र में पहली बार किसी वर वधु ने सात फेरे लिए है। वहीं वर वधु के परिजन सहित श्रद्धालु एवं भक्त जन भी इस विवाह के साक्षी बने हैं।
विवाह कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पोखरिया पंचायत के मुखिया प्रदीप महतो, बेको पूर्वी के पूर्व मुखिया टेकलाल चौधरी, रेलवे के लॉको पायलट शभु कुमार महतो सहित कई गणमान्य व पंचायत प्रतिनिधि मौजुद रहे।