तिसरी, गिरिडीह
रिपोर्ट : पिंटू कुमार
तिसरी पुराना अगरवाला उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार को आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय रघुनाथ महतो की पुण्यतिथि के अवसर पर शहादत दिवस मनाया गया। इस बाबत आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि यह शहादत दिवस पूरे झारखंड में मनाया जा रहा है। रघुनाथ महतो जी ने 1969 से 1978 तक अंग्रेजों के विरुद्ध चुआड़ विद्रोह का नेतृत्व किया था। जो चुआड़ विद्रोह छोटानागपुर क्षेत्र में अंग्रेजो के खिलाफ पहला विद्रोह था। उन्होंने "अपना गांव अपना राज दूर भगाओ विदेशी राज" का नारा दिया था और अंत में अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ते लड़ते शहीद हो गए थे। उसी को लेकर पुण्यतिथि मनाया जा रहा है।
मौके पर श्रवण बर्णवाल, चुरामन पंडित, सिकंदर साव, चंचल दास, गांधी यादव, इंद्रदेव दयाल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।