Tisri: जल संरक्षण को लेकर सवेरा फाउंडेशन ने निकाला जलयात्रा, कई ग्रामों में जल संरक्षण का दिया संदेश


तिसरी, गिरिडीह
रिपोर्ट : पिंटू कुमार

सवेरा फाउंडेशन तिसरी द्वारा जल संरक्षण हेतु चार दिवसीय जागरूकता एवं संकल्प जल यात्रा निकाला गया। जागरूकता सभा व जलयात्रा का शुभारंभ तिसरी प्रखंड के खटपोक गॉव एक सभा कर किया गया। इस दौरान सभी को जल संरक्षण यात्रा का उद्देश्य बताया गया। लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री सोमनाथ ने जल संरक्षण के उपाय एवं महत्व को बताया। जिसका सभी ग्रामीणों ने अभिवादन किया एवं पुनः सभा स्थल से एक विशाल जल संरक्षण पद यात्रा निकाला गया। इस जल यात्रा को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 

यह जल यात्रा विभिन्न गावों मे पद यात्रा करते हुए सलगाडीह, मलूकचाल, अंजवा, वेडामी, कानिचिहर, दलदलिया, लेवा बनवारिया, तीसरो, सकसकी, तिलकमारन, मानसडीह, हड़हाड़ा, कार्गो, घसनी, तिकुलिया, नीमा, पिपरा, जलागोड़ा,और मुखबली पहुंची। और प्रत्येक गॉव मे सभा का आयोजन करते हुए ग्रामीणों को वर्त्तमान एवं भविष्य मे भायवह जल संकट से बचाव के लिए अभी से ही तैयार रहने को कहा गया। साथ ही भविष्य मे उतपन्न होने वाले भयंकर जल संकट से निपटने के लिए गॉव गॉव मे वर्षा जल को रोकने, पेड़ लगाने, मिट्टी कटाव को रोकने आदि का सुझाव दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि यदि समय रहते है हम मानव प्राकृतिक संपदाओं का दोहन करना बंद नहीं करेंगे, तो जीवन मात्र को भयावह जल संकट, वायु संकट से कोई नहीं बचा पाएगा. 

बताया गया कि जागरूकता जल यात्रा व सभा के आयोजन का मुख्य उदेश्य कियूल नदी को पूर्ण जीवित करना है। क्युकी नदी से 6 पंचायत के 76 गाँव को जल मिलता है। ये सभी गावं नदी के तट पर बसा हुवा है। अगर कियुल नदी का जल स्तर पूर्ण जीवित हो जाता है, तो इन तटवर्ती गांवों को पेयजल, सिंचाई, पशुपालन, बागवानी आदि का लाभ मिलता रहेगा। सभा मे प्रखंड विकास पाधिकारी तिसरी संतोष कुमार प्रजापति, जिला परिसद सदस्य राम कुमार राऊत, खटपोक पंचायत के मुखिया जानकी यादव, सवेरा फाउंडेशन के अशोक कुमार, हरेन्दर प्रसाद मुख्य रूप से मौजूद रहे।