तिसरी, गिरिडीह
रिपोर्ट : पिंटू कुमार
तिसरी प्रखंड स्थित एफसीआई गोदाम का निरीक्षण शनिवार को गिरिडीह एलआरडीसी सत्य प्रकाश व तिसरी अंचलाधिकारी दीपक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। इस दौरान उन्हें सभी को सही मिला हालांकि स्टॉक पंजी नही रहने के कारण गोदाम में रखे स्टॉक का मिलान नहीं हो पाया।
बता दें गिरिडीह उपायुक्त के आदेश पर दोनों अधिकारियों द्वारा गोदाम का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के क्रम में गोदाम में उन्हे भरपूर मात्रा में खाद्यान्न दिखे। साथ ही डिलिवरी वाहनों में भी राशन की बोरियां लोड होते मिली। किंतु जब गोदाम में रखे बोरियों के गणना व मिलान के लिए स्टॉक पंजी की मांग की गई तो वही अधिकारियों को गायब मिला। जिससे एजीएम व संवेदक पर सवाल खड़े किए गए और लापरवाही का आरोप लगाया गया।
बता दें स्टॉक पंजी से बोरियां के मिलान के बगैर जांच अधूरा है। अगर गड़बड़ी होती है तो बिना स्टॉक पंजी और स्टॉक मिलाए पकड़ आना संभव नही है। हालांकि इसे लेकर जांच कर रहे अधिकारियों ने भी आपत्ति जताई है। साथ ही उन्होंने बताया कि एजीएम द्वारा दो दिनों के अंदर स्टॉक पंजी उपलब्ध कराने की बात कही गई है।