सिक्किम
सिक्किम के नाथुला इलाके में मंगलवार को हुए हिमस्खलन में सात पर्यटकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। वहीं, करीब 80 पर्यटकों के अंदर फंसने की आशंका है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार सासभी घायलों को राज्य की राजधानी गंगटोक के अस्पताल में लाया जा रहा है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव और निकासी अभियान जारी है। बता दें कि नाथुला चीन की सीमा के समीप स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण एक विशेष पर्यटन स्थल है।
जानकारी के अनुसार नाथुला क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हिमस्खलन हुआ। घटना के बाद, छह लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हिमस्खलन जवाहरलाल नेहरू रोड पर हुआ, जो गंगटोक को नाथुला से जोड़ता है।
पुलिस के मुताबिक हादसे से पहले 150 से ज्यादा पर्यटक अब भी फंसे हुए हैं। इस बीच, बर्फ में फंसे 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक यह बचाव अभियान फिलहाल सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और चालकों द्वारा चलाया जा रहा है।