YouTuber Manish Kashyap
नोएडा में एक युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। टावर पर चढ़कर युवा यूट्यूबर मनीष कश्यप को रिहा करने की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दमकल विभाग की मदद से युवक को किसी तरह शांत कर नीचे उतारा।
यह मामला थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर 39 को सूचना मिली थी कि एक युवक सेक्टर 108 स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़कर हंगामा करने लगा. बताया जा रहा है कि फर्जी वीडियो यूटयूब पर चलाने के आरोप में गिरफ्तार बिहार का रहने वाला मनीष कश्यप को रिलीज करने की मांग कर रहा था. पुलिस ने दमकल विभाग की टीम को भी सूचना दी। इसके बाद बिजली आपूर्ति काट दी गई। फिर काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया। पुलिस ने बताया कि युवक नशे में था। यह मामले की जांच की जा रही है।
फर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में मनीष को किया गया था गिरफ्तार
बता दें, मनीष कश्यप को फर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर तमिलनाडु में बिहार से आए प्रवासी मजदूरों पर कथित हमले के फर्जी वीडियो शेयर करने का आरोप है। पिछले दिनों बिहार से लेकर तमिलनाडु तक हंगामा हुआ था। दरअसल, तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर हमले का वीडियो सामने आया था.
क्या है मनीष कश्यप का असली नाम
मनीष कश्यप का जन्म 9 मार्च 1991 को बिहार के पश्चिम चंपारण के डुमरी महानवा गांव में हुआ था। मनीष खुद को 'सन ऑफ बिहार' (मनीष कश्यप, सन ऑफ बिहार) लिखते हैं। मनीष का असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है। उन्होंने अपने नाम के पीछे 'कश्यप' लगाया है। हालांकि ज्यादातर जगहों पर 'मनीष' लिखा हुआ है। मनीष की शुरुआती पढ़ाई गांव से ही हुई थी. उन्होंने वर्ष 2009 में 12वीं पास की। इसके बाद उच्च शिक्षा महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय से पूरी की। मनीष ने साल 2016 में सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी, पुणे से सिविल इंजीनियरिंग में बीई किया था। इसके दो साल बाद उन्होंने यूट्यूब चैनल बनाकर वीडियो बनाना शुरू किया।