हजारीबाग
इचाक के चमेली झरने में डूबे युवक प्रिंस कुमार का शव 28 घंटों बाद मिला है. काफी मशक्कत के बाद शुक्रवार को रांची से आए एनडीआरएफ की टीम ने किशोर के शव को बाहर निकाला है। एनडीआरएफ की टीम में कुल 16 गोताखोर शामिल थे। बता दें प्रिंस कुमार इचाक के भुसाई गांव का रहने वाले था। वह गुरुवार को अपने 4 दोस्तों के साथ चमेली जलप्रपात गया था, जहां नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में डूब गया था।
किशोर के साथ गए उसके भाई व दोस्तों ने इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दी थी। जिसके पश्चात गुरुवार को चौपारण के गोताखोरों को बुलाया गया। 3 घंटे मशक्कत के बाद भी गोताखोर किशोर के शव को बाहर निकाल नही पाए थे। जिसके बाद रांची से एनडीआरएफ का टीम बुलाया गया। घंटों मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम प्रिंस के शव को खोजने में कामयाब हो पाई। शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया। घटना से जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम का पसरा है।