गावां, गिरिडीह
शुक्रवार को गावां थाना परिसर में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ महेंद्र रविदास ने किया। वहीं बैठक में मुख्य रूप से झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में ईद को शांति पूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही कई दिशा निर्देश भी दिए गए। वहीं बैठक के दौरान बीडीओ महेंद्र रविदास ने समस्याओं से अवगत होते हुए उनका निराकरण करने की बात कहे।
साथ ही उपस्थित लोगों से कहे कि ईद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए। कही भी उपद्रव करने वालो की पहचान की जाय और इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। वही नमाज पढ़ने के लिए आने-जाने वालों की सुविधाओं का ख्याल रखा जाए। प्रयास रहे कि मस्जिद में आने जाने वालों रास्ते मे भीड़ भाड़ नही लगाएं और अनावश्यक व्यक्ति खड़ा नही रहें। इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को भी ईद मनाने वालो की सुविधाओं की ख्याल रखने की अपील की गई।
बैठक में एसआई राहुल कुमार चौबे, नागेश्वर यादव, मुखिया कन्हाय राम, इंद्रदेव यादव, जितेंद्र राम, सब्दर अली, नन्दकिशोर सिन्हा समेत कई लोग उपस्थित थे।