Hazaribagh: भाई व दोस्तों के साथ बंद पड़े खदान में नहाने गया बच्चा डूबा, गोताखोरों के प्रयास के बावजूद नही हुआ बरामद


हजारीबाग

हजारीबाग जिले के पद्मा ओपी क्षेत्र में चमेली जलप्रपात व बंद खदान में नहाने के दौरान प्रिंस कुमार (15 वर्ष) की डूबने से मौत हो गई. गोताखोर बच्चे को पानी से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। उसके साथ नहा रहे अन्य छह साथी सुरक्षित हैं। मृतक के पिता का नाम संजय मेहता (चंदवाड़ा, इचाक) है. बताया जा रहा है कि सभी साथी हजारीबाग से बाइक पर सवार होकर गए थे। इसी बीच नहाने के दौरान राजकुमार गहरे पानी में डूब गया। अन्य साथियों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे उसे बचा नहीं सके। राजकुमार के साथ उसका सगा भाई भी था। हादसे के बाद उसने अपने पिता को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद गोताखोर को बुलाया गया, लेकिन बच्चा बरामद नहीं हो सका।

नहाने के क्रम में गहरे पानी में डूबा बच्चा 

हजारीबाग जिले के दीपू गढ़ा के दो सगे भाइयों समेत सात नाबालिग पद्मा ओपी क्षेत्र स्थित चमेली जलप्रपात घूमने गए थे. गर्मी अधिक होने के कारण सभी बच्चे बंद गहरी खदान के पानी में नहाने लगे। इसी दौरान प्रिंस कुमार (पिता संजय मेहता) गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचाने में नाकाम रहे। इसके बाद डूबे बच्चे के सगे भाई कुंदन कुमार ने इसकी जानकारी उसके पिता को दी. यह घटना करीब 12 बजे हुई।

बरामद नहीं हो सका बच्चा

सूचना मिलते ही मृतक के पिता मौके पर पहुंचे और स्थानीय जिला परिषद सदस्य बसंत नारायण मेहता व पदमा ओपी प्रभारी शिवदयाल सिंह से मदद मांगी. ओपी प्रभारी ने चौपारण से गोताखोर को बुलवाया। तीन घंटे तक गोताखोरों ने प्रयास किया, लेकिन बच्चा बरामद नहीं हो सका। इधर, हादसे के बाद मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।