लोकेशन : गोपालगंज
रिपोर्ट : सत्य प्रकाश
गोपालगंज जिले का विष्णु सुगर मिल हरखुआ की हनक इतनी है कि श्रमायुक्त सह समझौता पदाधिकारी तथा उसके और कामगारों के बीच समझौते पर लगी मुहर का कोई असर नहीं है। समीपवर्ती उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा अधिसूचना संख्या 1305/XXXV1-2-2022-08-2004T.C. दिनांक 29/6/2022 एवं संशोधित अधिसूचना संख्या 2156788/2022/श्रम/2 दिनांक 3/8/2022 द्वारा चीनी मिल के कामगारों को आर्थिक लाभ की अधिसूचना निर्गत की गयी और इसी संदर्भ में बिहार के श्रमायुक्त सह समझौता पदाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 13/9/2022 को चीनी मिल प्रबंधन और कामगारों के साथ बैठक हुई।
जिसमें कार्यवाही पत्र संख्या 3560 दिनांक 20/9/2022 एवं उसके बाद संयुक्त श्रमायुक्त बिहार द्वारा पत्र संख्या 85 दिनांक 9/1/2023 निर्गत किया गया और इसी आलोक में समझौता भी हुआ। समझौते में जनवरी महीने 2023 से कामगारों को उत्तर प्रदेश की तरह नया वेतनमान लागू किया जाना, अक्टूबर 2022 से दिसम्बर 2022 तक एरियर का भुगतान, विगत चार वर्षों के एरियर का चार बराबर किस्तों में 31/3/2023, 30/6/2023, 30/9/2023, एवं 31/12/2023 तक किया जाना था,जिसे विष्णु सुगर मिल हरखुआ गोपालगंज के द्वारा आजतक नहीं किया गया और समझौते का असर विफल रहा।