गोपालगंज, बिहार
रिपोर्ट : सत्य प्रकाश
गोपालगंज जिले के विश्वभरपुर थाना क्षेत्र के बलिवन सागर लक्ष्मीपुर गांव में आयी बारात में दुल्हे की कार ने बारात देखने आयी पांच महिलाओं को रौंद डाला था। घटना के दौरान उक्त गांव की दो महिलाओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था तथा तीन घायल महिलाओं को गंभीर हालत में चिकित्सको ने गोरखपुर रेफर कर दिया था।
जानकारी के अनुसार घायलों में गवदी देवी, मनोरमा देवी एवं विदान्ति देवी शामिल थीं, जिन्हें गोरखपुर इलाज के लिए ले जाया गया था। शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला विदान्ति देवी ने गोरखपुर में इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया है। जिससे दुल्हे की कार वाली दुर्घटना में मरने वाली महिलाओं की संख्या तीन पहुंच गई है। इस घटना से गांव के लोगों में क्षोभ व्याप्त है। हालांकि, पुलिस पूरी तरह से चौकसी बरत रही है