तिसरी, गिरिडीह
रिपोर्ट : पिंटू कुमार
बिहार के विज्ञान एवं प्रोवेधिकी मंत्री सुमित सिंह (जदयू) अपने कार्यकर्ताओं के साथ यज्ञ में सम्मिलित होने के लिए शुक्रवार को जमामो पहुँचे। इस दौरान उन्हे बुके देकर समाजसेवी निरंजन राय द्वारा स्वागत किया गया। मंदिर में पहुंचने के पश्चात मंत्री सुमित सिंह ने माता के आगे अपना माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात कार्यक्रम प्रमुख सह संरक्षण निरंजन राय ने मंत्री सुमित सिंह व उनके कार्यकर्ताओ को भगवा गमछा पहना कर सम्मानित किया।
श्री सिंह ने कहा कि झारखंड व बिहार के बीच सौहार्द पूर्व से बना हुआ है। जमामो माता के कृपा से हमेशा खुशहाल व सौहार्द सदा बना रहे।जमामो माता मंदिर के चारो तरफ उनके द्वारा भ्रमण कर भव्य पूजा का अवलोकन किया गया। साथ ही जमामो माता के पिंड व आस पास के देवी देवता के मंदिर के सामने माथा टेकते हुए सर्व शांति की कामना भी किए।
वहीं राधा कृष्ण की अदभुत व अलौकिक प्रतिमा को देख काफी खुश हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जमामो माता का मंदिर प्रकृति के गोद मे बसा बहुत ही खूबसूरत स्थान है। उन्होंने बताया कि वह माता जमामो के मंदिर पहली बार पहुचे है। यहां पहुंचने से उनका मन भक्तिमय हो गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार जदयू महागठबंधन से बिहार - झारखंड ही नही बल्कि पूरे देश मे चुनाव लड़ेगी।
मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता लाल बाबू(चकाई), राजीव रंजन पांडेय, रंजीत कुमार राजेश कुमार, पूजा समिति के रामचंद्र यादव, खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी धिरेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, कन्हैया सिंह, पिंकेश सिंह, रामचंद्र ठाकुर, अनिल कुमार यादव, प्रमोद कुमार यादव, रवि राय, ब्रह्मदेव राम, संत राय सहित कई लोग उपस्थित थे।