गावां, गिरिडीह
गुरुवार को हुए झारखंड के शिक्षा मंत्री के आकस्मिक निधन से पूरा राज्य शोक में डूबा हुआ है। इस दौरान उनके प्रति हर कोई अपना शोक प्रकट कर रहा है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। इसी क्रम में गावां प्रखंड स्थित झामुमो कार्यालय, प्रखंड मुख्यालय परिसर व प्रखंड संसाधान केंद्र परिसर में भी गुरुवार को शोक सभा आयोजित की गई और स्वर्गीय जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही उनके लिए दो मिनट का मौन भी धारण किया गया।
मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि शिक्षा मंत्री के आकस्मिक निधन से राज्य को गहरी क्षति पहुंची है। उनके द्वारा किए गए कार्यों को लोग हमेशा याद रखेंगे। जगरनाथ महतो उन सभी के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल पूरी तरह सराहनीय रहा है। उनके द्वारे अनुबंधकर्मियों, पारा शिक्षकों को जो तोहफा दिया था उसे लोग हमेशा याद रखेंगे। वह आज हमारे बीच नहीं रहे हो खेद का विषय है। उनके निधन के बाद आज सभी ने एक अच्छे नेता को खो दिया है।