Birni : आजसू कार्यकर्ताओं ने शहीद रघुनाथ महतो का मनाया 245 वां पुण्य तिथि




बिरनी, गिरिडीह 

बिरनी प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में बुधवार को आजसू कायकर्ताओं ने शहीद रघुनाथ महतो की 245वां पुण्यतिथि मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल रजक ने किया। कार्यक्रम से पूर्व शहीद रघुनाथ महतो के चित्र पर पुष्प माला पहनाकर उन्हें याद किया और भावविनि श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष अनिल रजक ने कहा रघुनाथ महतो चुआड विद्रोह के महानायक थे। 

वहीं जिला उपाध्यक्ष अजय विश्वकर्मा ने कहा कि शहीद रघुनाथ महतो ने ब्रिटिश शासन को अपने सामने नतमस्तक कर दिए थे तथा उनके सम्मक्ष ब्रिटिश शासन की एक नही चली थी। ब्रिटिश शासक को रघुनाथ महतो ने खदेडने का काम किया। आज शहीद रघुनाथ महतो को लौह पुरुष के रूप में जाने जाते हैं।

वहीं प्रखण्ड कोषाध्यक्ष बबलू यादव ने कहा कि हम सभी को उन्हीं के राहों पर चलने की जरूरत है। प्रखण्ड उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा शहीद रघुनाथ महतो अंग्रेजों से लड़ते हुए सन 1778 में शहीद हो गए थे। 

मौके पर बबलू दास, पिन्टू वर्मा, सत्यदेव राय, भोला दास, अशोक यादव, गोलू तुरी, सिकेन्द्र शर्मा, सचिन रजक, बैजनाथ यादव, सन्तोष यादव, धनेश्वर साव, दयानन्द मण्डल, रमेश यादव आदि लोग उपस्थित थे।