भागलपुर, बिहार
रिपोर्ट : बालमुकुंद कुमार
▪️घटना एक सप्ताह पहले हुई है घटित, शर्म से परिवार वालों को नहीं दी थी कोई जानकारी
भागलपुर में एक नाबालिक युवती से पिस्टल की नोक पर तीन अपराधियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना सबौर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां पर तीन युवको ने मिलकर एक लड़की को जबरदस्ती अपने हवस का शिकार बनाया। विरोध करने पर नाबालिक युवती के साथ अपराधी तत्व के युवक ने मारपीट भी की। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने घर वालों को दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी बली अहमद उर्फ उन्नू के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
इधर घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने फौरन संज्ञान लिया और पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। मारपीट में घायल पीड़िता को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज चल रहा है। पीड़ित परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन में तीन लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इधर आवेदन में पीड़ित परिजनों ने लूटपाट करने की भी बातें कहीं है।
पीड़िता ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व तीन लोगों ने मिलकर उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। लेकिन शर्म के मारे उसने परिजनों को नही बताया था। बृहस्पतिवार के शाम जब घर से बाहर जानवर को भगाने के लिए निकली थी। तब उनके साथ आरोपी ने पीड़िता को अपने साथ सोने के लिए दबाव बनाया। पीड़िता ने सोने से मना कर दिया तो आरोपी ने परिवार वालों को जान मारने की धमकी दी। जिसके बाद मामला संज्ञान में आया और पुलिस तत्परता से कार्रवाई में जुट गई है।