Bihar: आज होगा थावे महोत्सव का आगाज, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव करेंगे उद्घाटन


गोपालगंज, बिहार
रिपोर्ट : सत्य प्रकाश


गोपालगंज जिले के ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर के पास होमगार्ड मैदान में आज थावे महोत्सव का आगाज किया जायेगा। थावे महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया जायेगा। वहीं अति विशिष्ट अतिथि बिहार सरकार के मद्य निषेध,उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री सुनील कुमार होंगे। इस महोत्सव में अनेक पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

दो दिवसीय थावे महोत्सव में नामचीन कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। दूसरे दिन के कार्यक्रम में नामचीन कलाकार हिमेश रेशमिया भी अपनी कलाकारी से लोगों का मनोरंजन करेंगे। थावे महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा वृहद तैयारी की गयी है। गोपालगंज के आरक्षी अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि थावे महोत्सव में तीन सौ पुलिस बलों और पचास पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अग्नि शमन दस्ता और दंगा निरोधक दस्ते को भी तैनात किया गया है।