भागलपुर, बिहार
रिपोर्ट : बालमुकुंद कुमार
गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव के निवासी नागेश्वर मंडल के 24 वर्षीय पुत्र दिलों मंडल शव गांव के सटे कुछ दूरी पर आम के वृक्ष पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रत्येक दिन की भांति 9:00 बजे रात को खाना खा कर दियारा अपने बाशा रहने के कारण जा रहा था। उसी समय से वह गायब था। वही सुबह 6:30 बजे लोग जब खेत की ओर निकले तो फंदे से लटकता हुआ शव मिला, जिसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई।
इस घटना के को लेकर क्षेत्र में तरह की चर्चाएं हो रही है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में आपसी रंजिश में मृतक के बड़े भाई रंजीत मंडल द्वारा गांव में ही विवाद हुआ था। जिसमें मृतक को गोली भी मार दिया था। गोली उसके पीठ में अब भी फंसा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते हीी गोपालपुर पुलिस दलबल के साथ पहुंची व शव को कब्जे में लेकर विशेष स्तर से पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर अस्पताल भेजा। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।