Ranchi: गौ माता के भक्तों द्वारा भजन कीर्तन एवं प्रवचन का किया गया आयोजन




मांडर, रांची
रिपोर्ट : डा संजय प्रसाद 

मांडर के कंदरी में गौ माता की पूजा अर्चना, महाआरती एवं भजन कीर्तन का आयोजन श्रीमति संगीता तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। गौ माता की महिमा एवं भजन को गौ पुत्र तपेश्वर जी कथा वाचक, भजनकर्ता सुनील गोस्वामी, गौ पुत्र पिंटू तिवारी ने अपनी अहम भूमिका से सभी मातृ शक्ति को गौ माता की भक्ति में लीन कर दिया। 

गौ पुत्री संगीता देवी ने सभी गौ पुत्री बहनों से गौ माता को राष्ट्र माता के रुप में सम्मान दिलाने हेतु आगामी 20 नवम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में परमपूज्य गोपालमणि जी महाराज के विशाल सभा में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

उन्होंने गौ माता की दूध, मल, मूत्र सहित सभी इंसान के लिए अमृततुल्य उपयोगी चीजों का वर्णन करते हुए अपना विचार व्यक्त किया। मौके पर माया तिवारी, सुनीता देवी, निशा तिवारी, गौरी देवी, संगीता देवी, तारा देवी, रीता देवी सहित काफी संख्या में गौ भक्त स्त्री-पुरुष तथा बाल गोपाल मौजूद थे।