JSLPS से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन रही है : सुनीता कुमारी




डुमरी, गिरिडीह

डुमरी प्रखंड अंतर्गत राँगामाटी पंचायत भवन सभागार में जेएसएलपीएस की राँगामाटी आजीविका महिला संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप जिप सदस्य सुनीता कुमारी, भाजपा नेता सुरेन्द्र कुमार, रांगामाटी पंचायत मुखिया जागेश्वर यादव आदि उपस्थित हुए। वहीं इस कार्यक्रम में क्षेत्र की दर्जनों दिदी शामिल हुई। इस दौरान अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए जिप सदस्या ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी लोहा मनवा रही है। कहा कि जेएसएलपीएस से जुड़ कर महिलाएं आत्मनिर्भर और स्वावलम्बी बन रही है। जिप सदस्या ने उपस्थित महिलाओं को भरोसा दिया कि वह क्षेत्र के महिलाओं की हक अधिकार के लिए हमेशा खड़ी रहेंगी।