रसोईया एवं संयोजिका संघ ने अपने मांगों के समर्थन में प्रखंड कार्यालय में दी एकदिवसीय धरना




डुमरी, गिरिडीह 

झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ के बैनर तले डुमरी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत रसोईया एवं संयोजिका ने अपने मांगों के समर्थन में प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना दी हैं।साथ ही मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन बीडीओ कार्यालय में भी सौंपी। इसके पूर्व विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों रसोईया संयोजिका केबी हाई स्कूल के मैदान में जमा हुए जहां से जुलूस के शक्ल में नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। 

वहीं उपस्थित लोगों से संघ के गिरिडीह प्रभारी कैलाश गिरि ने कहा कि सरकार रसोईया संयोजिका के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, जिसका विरोध चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। वहीं संघ के कार्यकारी अध्यक्ष पूजा अग्रवाल ने कहा कि सरकार हमारे मेहनत का उचित मानदेय नहीं देती है। वहीं बार बार हमारे मांगों पर पहल करने का भरोसा देती है, लेकिन फिर अपना वायदा भूल जाती है। 
धरना के अंत में सौंपें गए ज्ञापन में संयोजिकाओं को उचित मानदेय देने, वर्ष में दो वस्त्र देने, जीवन बीमा का लाभ देने, संयोजिकाओं का स्थायीकरण करने, विद्यालय में बच्चों के अनुपात में रसोईया की संख्या रखने की मांग शामिल है।

इस दौरान गुड़िया देवी, रेशमी देवी, उमा देवी, नन्हकी देवी, गीता देवी, टुसिया देवी, मीना देवी, सबिया देवी आदि दर्जनों रसोईया व संयोजिका उपस्थित थीं।