Giridih: सड़क दुर्घटना में मां बेटे हुए घायल, किया गया रेफर




गावां, गिरिडीह

गावां थाना क्षेत्र के गावां बाजार में बिजली कार्यालय के समीप एक बाइक अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बाइक पर सवार मां बेटे घायल हो गए। घटना के पश्चात स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को 108 की मदद से गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार तिसरी थाना क्षेत्र के बाघमारी निवासी स्वर्गीय अशोक यादव की 46 वर्षी पत्नी धनवा देवी व 23 वर्षीय पुत्र अजय यादव किसी कार्य से गावां आया हुआ था। इसी बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। 108 की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टर काजिम खान ने प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी देते हुए डाक्टर काजिम खान ने बताया कि महिला के सर में गंभीर चोटें आई है। साथ ही महिला के कान से खून भी आ रहा है। जिसे देखते हुए महिला को रेफर कर दिया गया। वहीं युवक को मामूली चोट आई जिसका प्राथमिक उपचार कर दिया गया।