डुमरी, गिरिडीह
डुमरी क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता वतन महतो के प्रयास से निमियांघाट के चकरबरई निवासी खूबलाल महतो की गांव वापसी हुई है। गांव वापसी के बाद वतन महतो ने चकरबरई पहुंच कर खूबलाल महतो को बधाई दी है।
जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि खूबलाल सउदी अरब में फंसे हुए थे। सउदी अरब में उनके साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट एवं यातनाएं दी जा रहीं थीं। उनका तनख्वाह भी नही दी जा रही थी, बोलने पर मालिक उन्हे जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। लेकिन जैसे ही मामला उनके संज्ञान में आया भारत विदेश मंत्रालय के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर सउदी अरब के भारतीय दूतावास से इस मामले को लेकर अवगत कराये और वतन वापसी की दिशा में सार्थक पहल करने की अपील की।
इस दौरान मुख्य रूप से रवीन्द्र कुमार महतो, किशोर महतो, हरेन्द्र साव, बिनोद महतो, नरेंद्र महतो, जागो बंगाली, तेजलाल सिंह, घनश्याम सिंह, शेखर महतो, संतोष कुमार, असलम अंसारी आदि उपस्थित थे।