देवरी, गिरीडीह
देवरी थाना क्षेत्र के लिलैया में वज्रपात के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
बता दें मृतक देवरी थाना क्षेत्र के लिलैया निवासी 48 वर्षीय रामचंद्र महतो है। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति अपनी पोती सोनाक्षी कुमारी उम्र लगभग 5 वर्ष के साथ घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी धीरे-धीरे बारिश शुरू हुई, जिसके बाद बच्ची अंदर चली गई। उसके बाद अचानक वज्रपात से उन्हें झटका लगा और वह बुरी तरह घायल हो गया। इधर आनन-फानन में परिजनों ने मृतक व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक के शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की जा रही थी। घटना से परिजनों का रो रो कर जहां बुरा हाल है वहीं गांव में मातम छाया है।