सरहुल पर्व की तैयारी हेतु पुनगी, करकरा तथा कंदरी के ग्रामीणों ने किया बैठक




मांडर

सरहुल पर्व पर पूर्व संध्या समारोह तथा शोभायात्रा कार्यक्रम की तैयारी हेतु ग्रामीणों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। गाँव के सरना मैदान में सैकड़ों की संख्या में सरना , स्नातनी। व धर्मावलंबी शामिल हुए। बैठक का नेतृत्व पुनगी गांव के ग्राम प्रधान सुका उरांव ने किया। इस बैठक में ग्रामीणों ने आगामी प्राकृतिक पर्व सरहुल की तैयारी की समीक्षा की। जिसमें यह बताया गया कि शोभायात्रा 24 मार्च 2023 को सरना मैदान से निकाली जाएगी, जिसमे हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे।
बैठक में मुख्य रूप से उत्कर्ष तिवारी, सुका उरांव, पंचू उरांव, महादेव उरांव, मंटू कच्छप उप मुखिया सुरेश उरांव, धर्मेंद्र उरांव, परशुराम उरांव सहित सैकड़ों की संख्या में सरना धर्मावलम्बी शामिल हुए।