देवरी, गिरिडीह
रिपोर्ट : रंजीत कुमार (9931549286)
यातायात पुलिस गिरिडीह द्वारा शुक्रवार को सार्जेंट मुकेश कुमार के नेतृत्व में देवरी थाना गेट के समक्ष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान आने जाने वाले दो पहिया,। चार पहिया वाहनों का कागजात, इंसोरेंस, हेलमेट, सिटबेल्ट आदि का जांच किया गया। तथा जिनके पास कागजात और हेलमेट नहीं था उसका चालान काटा गया।
जानकारी देते हुए सार्जेंट मुकेश कुमार ने बताया कि ऑफलाइन के माध्यम से चालीस हजार और ऑनलाइन के माध्यम से लगभग एक लाख अस्सी हजार का चालान काटा गया है।
जांच अभियान में विकास कुमार निराला, शिवशंकर कुमार, शुभम कुमार, कुलदीप कुमार आदि शामिल थे।