जेएसएलपीएस की आजीविका महिला संकुल संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया



डुमरी, गिरिडीह 

डुमरी प्रखंड अंतर्गत मधगोपाली पंचायत भवन सभागार में बुधवार को जेएसएलपीएस की मधगोपाली आजीविका महिला संकुल संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप जिप सदस्य सुनीता कुमारी, बैजनाथ महतो, भाजपा नेता सुरेन्द्र कुमार, नीलकंठ महतो पंचायत मुखिया जागेश्वर महतो मुखिया जगदीश महतो आदि उपस्थित हुए। इस दौरान अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए जिप सदस्या ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी लोहा मनवा रही है। कहा कि जेएसएलपीएस से जुड़ कर महिलाएं आत्मनिर्भर और स्वावलम्बी बन रही है। जिप सदस्या ने उपस्थित महिलाओं को भरोसा दिया कि वह क्षेत्र के महिलाओं की हक अधिकार के लिए हमेशा खड़ी रहेंगी।

मौके पर बीआरपी मनोज राम, सारणी महतो, तरन्नुम खातुन, गीता देवी, सुमित्रा देवी, मीना देवी, एफटीसी विवेक मिश्रा, पंचायत सेवक सह जनसेवक अखिलेश कुमार आदि उपस्थित थे।