आदिवासियों के सरकार होने के बावजूद नहीं हो रहा आदिवासियों का विकास : राज कुमार यादव




तिसरी, गिरिडीह

तिसरी प्रखंड स्तिथ ग्राम डेलिया मे शनिवार को आदिवासी संघर्ष मोर्चा बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता रामजीत मुर्मू एवं संचालन जागो मरांडी ने किया। वही बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संयोजक आदिवासी संघर्ष मोर्चा के देवकी नंदन बेदिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित हुए। 

बैठक के दौरान देवकी नंदन बेदिया द्वारा आदिवासी संघर्ष मोर्चा के उद्देश्य, दिशा, कार्यभार आदि का विस्तृत जानकारी दिया गया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने की अपील की गई। 

वहीं उपस्थित विशिष्ट अतिथि राजकुमार यादव ने आदिवासियों के आर्थिक स्थिति, समाजिक स्थिति, रोजगार ,जंगल, जमीन, भाषा पर जो संकट उत्पन्न हुआ है उसे लेकर उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया। साथ ही जनआंदोलन को तेज करने की रणनीति भी बनाई गई। 
मौके पर उपस्थित श्री यादव ने कहा कि वर्तमान में आदिवासियों की सरकार है, विधायक से लेकर उपायुक्त तक आदिवासी हैं बावजूद इसके आदिवासियों का विकास नहीं हो पा रहा है। वर्तमान समय में लोगों के कल्याण के लिए संचालित योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। चाहे केंद्र की योजना हो या राज्य की योजना हो आदिवासी महिलाओं के साथ, आदिवासी युवाओं के साथ एक भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। आदिवासियों के लिए जो विकास की राशि आती है आदिवासियों के लिए खर्च नही हो रहा है। मनरेगा जैसी महत्त्वाकांक्षी योजना लूट का अड्डा बन चुका है। बीडीओ के द्वारा बिना पैसा दिए योजनाओं की स्वीकृति नहीं की जा रही है। और अधिवासियों के पास पांच हजार, दस हजार रुपए नहीं होने से उन्हे न तो कुआं मिल रहा है और ना डोभा आदि मिल रहा है। और इस तरह आदिवासी का मुख्यमंत्री रहते हुए, डीसी रहते हुए कोई बीडीओ आदिवासी का काम करने के लिए तैयार नहीं है।

मौके पर काॅमरेड श्याम किशोर हांसदा, मनोज सोरेन, बबुआ सोरेन, बिशुन सोरेन, लखन हंसदा, श्याम किशोर हंसदा, रामलाल हंसदा, कुवर मरांडी, सुशील हेंब्रम, सुलेमान सोरेन, तेलंगा मुर्मू, फागु हंसदा, सिमोन हंसदा, भीम हेम्ब्रम, सुकर बासके सहित सैकडो लोग उपस्थित थे।