बारिश के साथ चले तेज हवा से सैकड़ों वर्ष पुराना पेड़ सड़क पर गिरा, आवागमन हुआ अवरुद्ध




तिसरी, गिरिडीह

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित विशालकाय पेड़ तिसरी खिजरी मुख्य मार्ग पर गिर जाने से पूरा मार्ग अवरूद्ध हो गया है। वहीं पेड़ गिरने से चार बिजली के खंबे भी भी क्षतिग्रस्त हो कर नीचे गिर गए हैं। इस दौरान एक मालवाहक वाहन पेड़ की चपेट में आने बच गया जिससे किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं घटी। वहीं बिजली नहीं रहने से भी काफी राहत पहुंचा। सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और जाम व पेड़ को हटाने का प्रयास करने लगी।

जानकारी के अनुसार यह पेड़ वर्षो पुराना है। और ऐसा ही दो और भी पेड़ जर्जर अवस्था में है जो कभी भी गिर कर बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे सकते हैं। खबर लिखे जाने तक तिसरी खिजरी मुख्य मार्ग अवरूद्ध था और पुलिस प्रशासन द्वारा हटाए जाने का प्रयास किया जा रहा था।