गावां, गिरिडीह
गावां थाना क्षेत्र के खरसान में दो भाईयों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष से लगभग आधे दर्जन लोग घायल हो गए।
जानकारी देते हुए पहले पक्ष के कोशल्या देवी ने बताया कि घर में पीलर देने को लेकर उनके गोतिया मनोज साव व सीमा देवी द्वारा गाली गलौज किया जा रहा था। उनसे जब वे गाली देने का कारण पूछी तो उन्हे छत के ऊपर से ईट गिराकर मारा गया। इसके साथ ही मनोज साव व उसके दो पुत्र रोशन कुमार और रंजन कुमार छत से नीचे आए और डंडा, छुरी, बल्ला आदि से उन लोगों पर हमला कर दिए। जिससे वह, उनका बेटा संदीप कुमार व बेटी प्रीति कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं जानकारी देते हुए दूसरे पक्ष के मनोज साव ने बताया कि वे अपने परिवार के लोगों से पीलर को बढ़ा कर देने के बारे में आपस में बात कर रहे थे। इसी बीच कोशल्या देवी उनकी बात को सुन ली और उनके साथ गाली गलौज करने लगी। जब वे लोग नीचे पहुंचे तो कोशल्या देवी, प्रीति कुमारी, संदीप कुमार, अनिल कुमार मंडल, रोहित कुमार आदि उनके साथ लाठी डंडे से घर में घुस कर मारपीट करने लगे। जिससे उन्हें व उनकी पत्नी सुमन देवी को गंभीर रूप से चोटें आई है।
बता दें दोनो पक्षों की ओर से बुधवार को गावां थाना में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग किया गया है।