नालंदा
नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र इलाके के पुरंदरपुर गांव से एक दहला देने वाली खबर प्रकाश में आया है। जहां पिछले कई दिनों से गायब महिला का शव पुलिस ने कई टुकड़ों में बरामद किया है। शव की पहचान पुरंदरपुर गांव निवासी संगीता देवी के रूप में की गई है। महिला की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर कई टुकड़ों में कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर पति नीतीश कुमार और पत्नी संगीता देवी के बीच अक्सर मारपीट हुआ करता था। बताया जाता है कि 2006 में संगीता देवी की शादी नीतीश कुमार से हुई थी और उस वक्त यह तय हुई थी कि शादी के बाद संगीता देवी की सारी संपत्ति नीतीश कुमार के नाम हो जाएगी क्योंकि संगीता कुमारी का अपना कोई भाई नहीं था। इसी बात को लेकर 5 दिन पूर्व दोनों के बीच मारपीट और कहासुनी हुई थी। इसके बाद महिला गायब बताई जा रही थी।
शव मिलने की जानकारी मिलते ही थरथरी थाना, चंडी थाना व डीएसपी हिलसा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पति नीतीश कुमार अय्याश किस्म का व्यक्ति था और उसे जुए और गांजा पीने की भी लत था। नीतीश कुमार ने अपनी पत्नी की हत्या घर मे ही कुल्हाड़ी से काटकर किया था। जिसका गवाह खुद उसका पुत्र प्रिंस कुमार है। इस घटना के बाद मृतक का पुत्र प्रिंस कुमार काफी सहमा हुआ है हालांकि पुलिस के सामने ही यह बयान दिया है इसकी मां की हत्या उसके घर में हुई।
घटना के संबंध में हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि फिलहाल कई टुकड़े मानव के बरामद किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। डीएनए रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा यह शव का टुकड़ा किसका है। फिलहाल डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम की मदद ली जा रही है।