डुमरी, गिरिडीह
डुमरी क्षेत्र के जिप सदस्य सुनीता कुमारी ने मंगलवार को जामतारा में बन रहे अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अबतक हुए कार्य को देखा और निर्माण कार्य की अत्यंत धीमी गति पर असंतोष व्यक्त किया। वर्षों से निर्माणाधीन अस्पताल का जिप सदस्या ने एक एक कमरे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें महीनों से रूक रूक कर निर्माण कार्य होने से गुणवत्ता प्रभावित होता दिखाई दिया। वहीं छत जगह जगह फटने का भी उन्हें पता चला। छत पर जगह जगह पानी जमा हो जाने से ज्वाइंट में पानी रिसने की भी उन्हें जानकारी मिली।
निरिक्षण के बाद जिप सदस्या ने कहा कि लगभग एक दशक से यह अस्पताल बन रहा है, लेकिन पता नहीं कौन गति से कार्य होता है कि अब तक सिर्फ ढांचा तैयार किया गया है। कहा कि महीनों तक कार्य बंद रहने के कारण जहां एक तरफ निर्माण होता है तो दूसरी तरफ तरफ टुट रहा है। साथ ही काम में भारी लापरवाही बरती जा रही है। जिप सदस्य इस संबंध में सिविल सर्जन से फोन पर बात कर निर्माण कार्य को नियमित एवं तीव्र गति से कराने की मांग की, जिससे क्षेत्रवासियों को अस्पताल का जल्द लाभ मिल सके।