बिरनी, गिरिडीह
रिपोर्ट : कृष्णा वर्मा (7294912460)
बिरनी प्रखंड के चौंगखार पंचायत अंतर्गत चरगो गांव में माता दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा सह सप्त दिवसीय शत चंडी महायज्ञ को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 251 कन्याएं व महिलाएं शामिल हुई। वहीं मुख्य पुजारी सहदेव महतो व शांति देवी के साथ 16 सहायक पुजारीयो ने भाग लिया। इस दौरान सभी श्रद्धालु यज्ञ मंडप से चल कर पलरा नदी पहुँचे जहां यज्ञाचार्य विनोद उपाध्याय के द्वारा मंत्रोच्चारण कर सभी के कलश को जल से भरा गया। जल कलश में भर कर सभी श्रद्धालु पुन: गांव भ्रमण करते हुए मंडप पहुँचे। जहां कलश को मंत्रोचारण कर यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ माता के जयकारे भी लगाए जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
बता दें सप्त दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में कथा वाचक पंडित शिवाकांत मिश्रा, पंडित मनोज मिश्रा व कथा वाचिका चित्रा शुक्ला द्वारा प्रतिदिन कथा की जायेगी।
कलश यात्रा में यज्ञ समिति अध्यक्ष गोपाल राय, सचिव सुनील कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार गोड्डा, मुख्य अतिथि के रूप में बगोदर पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, जीप अध्यक्ष मुनिया देवी, जिप सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा, बिरनी जिप सदस्य सूरज सुमन, सांसद प्रतिनिधि मनोज चंद्रवंशी, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राम लखन वर्मा, धुरगड़गी पंचायत के मुखिया झरी महतो, सुरेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र शर्मा, पेशम पूर्व मुखिया टूपलाल वर्मा, स्थानीय लोग सुजीत कुमार, सिकेन्द्र वर्मा, मिथिलेश कुमार,रंजीत वर्मा, राम प्रसाद वर्मा, गुड़िया देवी, शांति देवी, रेखा देवी, गीता देवी, सुलेखा वर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।