तिसरी, गिरिडीह
रिपोर्ट : पिंटू कुमार
तिसरी प्रखंड के खिजरी पंचायत में गरीब व असहाय लोगों के बीच बढ़ते ठंड को देखते हुए समाजसेवी सह भाजपा नेता उपेंद्र साव द्वारा कंबल वितरण किया गया।
जानकारी देते हुए श्री साव ने बताया कि बढ़ते ठंड को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिसा के राज्यपाल रघुवर दास के सौजन्य से गरीब व असहाय लोगों के बीच कई कंबल का वितरण किया जा रहा है।
पंचायत के विभिन्न गांवों के वैसे लोग जो लाचार, बेबस व गरीब होने के कारण इस कड़ाके की ठंड में किसी तरह अपना जीवन गुजर बसर कर रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर कम्बल का वितरण किया गया है।