Birni: विहिप प्रांत कार्यसमिति बैठक में गिरिडीह जिला स्तरीय समिति का हुआ विस्तार




बिरनी, गिरिडीह 
रिपोर्ट : पिंकू वर्मा

▪️हजारीबाग विभाग के कार्यकारिणी समिति का भी हुआ विस्तार

विहिप के तीन दिवसीय प्रांत कार्यकारिणी बैठक दिनांक 7,8,9-2023 को हजारीबाग के मुनका बगीचा में सम्पन हुई। बैठक में मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय विहिप महा मंत्री मिलिंद परांदे उपस्थित रहे। प्रांत कार्यकारिणी समिति के साथ-साथ सभी जिलों के कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। तीन दिवसीय बैठक मे प्रांत मे हो रहे अवैध धर्मांतरण, गौ तस्करी, लव जिहाद, लैंड जिहाद, संगठन विस्तार आदि विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से 29 सितंबर से 08 अक्टूबर तक पूरे प्रांत के सभी जिलों में बजरंग दल जागरण शोर्य यात्रा को लेकर पूर्ण समिति को बनाने और सफल करने को लेकर चर्चा की गई। ईस बैठक में हजारीबाग विभाग के कार्यकारिणी समिति क़ा भी विस्तार किया गया। जिसमे हजारीबाग विभाग मंत्री अनूप कुमार यादव, गिरिडीह जिला बजरंग दल संयोजक संतोष कुमार, जिला गौ रक्षा प्रमुख आनंद कुमार पासवान, जिला धर्माचार्य श्रीकांत पाण्डेय, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख गौतम कुमार, जिला सेवा प्रमुख दीपक कुमार, जिला धर्म प्रसार प्रमुख बबलू यादव, जिला मठ मंदिर प्रमुख गोपाल कुमार गोपाल, जिला अर्चक पुरोहित पंकज कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य रितेश पाण्डे व रवि शंकर पाण्डेय ने नामों का घोषणा विहिप प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहु जी ने किया। यह जानकारी विहिप जिला मंत्री निरंजन कुमार ने दिया। 

बैठक में विहिप जिला मंत्री श्री निरंजन कुमार, विहिप जिला अध्यक्ष श्री रामकिशोर शरण, जिला सत्संग प्रमुख श्री महेंद्र प्रसाद, विशेष संपर्क प्रमुख श्री अतुल जैन, जिला धर्म प्रसार परावर्तन सह प्रमुख कृष्णदेव कुमार आदि लोग उपस्थित थे।