Bhagalpur: सड़क किनारे नाले में ट्रक धंसने से सुल्तानगंज में टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे कांवरिया



भागलपुर, बिहार
रिपोर्ट : बालमुकुंद कुमार 

भागलपुर सूलतानगंज श्रावणी मेला के 20 वें दिन फतेहपुर गनगनिया पुलिया में बडा हादसा होने से टल गया है। इस हादसे में लोग बाल बाल बचे हैं| बताते चले कि देर रात एक ट्रक फतेहपुर गनगनिया पुलिया को तोडते हुए घुस गया, जिसमे लोग बाल बाल बच गए। घटना के तुरंत बाद ही मौके पर से खलासी व चालक फरार हो गया। 

इस घटना के बाद घंटों सडक जाम हो गया, जिसकी सूचना पर बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष आदि पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने वन वे रोड करते हुए जाम को हटाने का प्रयास किया। इसके साथ ही पुलिस पदाधिकारी एंव पुलिस कर्मी को नियुक्त करते हुए धिरे धिरे वाहन को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की| 

बता दें, पुर्व में भी बार बार घटना फतेहपुर गनगनिया पुलिया में होने पर विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया था| तत्काल विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार मंडल द्वारा अपने खर्च पर तत्काल मरम्मती भी किया गया था| अगर जिला पदाधिकारी इस ओर ध्यान नही देंगे तो कभी भी बडा हादसा हो सकता है। ज्ञात हो कि मुंगेर से भागलपुर, देवघर जानेवाला मार्ग एक ही है| इस रुठ से प्रतिदिन हजारों कांवरिया जाते हैं| ग्रामीण ने भी कहा कि देररात यह हादसा होने पर कांवरिया वाहन बाल बाल बच गऐ थे|