तिसरी, गिरिडीह
तिसरी थाना क्षेत्र के खोटो मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में राहगीरों मिला। जिसके पश्चात लोगों ने एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया और व्यक्ति को इलाज के लिए तिसरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद उक्त व्यक्ति को बेहतर चिकित्सा के लिए गिरिडीह भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति चकलमुंडा गांव निवासी बढ़ा मरांडी का 38 वर्षीय पुत्र लखन मरांडी है। आशंका जताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर आनेजाने वाले राहगीरों ने जब उसे घायल अवस्था में पड़ा देखा तो इसकी सूचना 108 व परिजनों को दी।
जिसके पश्चात दोनों की मदद से लखन तिसरी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया। इधर घायल के परिजनों ने बताया कि लखन जरमुंडी मिशन में दरबानी का कार्य करता है। तीन दिन पहले ही वह अपने गांव लौटा था। वापस काम पर लौटने के दौरान यह घटना घटी है। इधर घटना की सूचना मिलने पर तिसरी पुलिस ने भी घटना की जानकारी लिया। साथ ही आगे की कार्यवाही में जुट गई।