Gopalganj: केन्द्र की भाजपा नीत सरकार के खिलाफ प्रखंड मुख्यालयों पर महागठबंधन का धरना सफल रहा - प्रमोद कुमार पटेल



गोपालगंज, बिहार
रिपोर्ट : सत्यप्रकाश

केन्द्र की भाजपा नीत सरकार के खिलाफ प्रखंड मुख्यालयों पर आयोजित धरना सफल रहा है। उक्त बातें जदयू के प्रदेश महासचिव सह गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रमोद कुमार पटेल ने कही है। उन्होंने कहा कि गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र में गोरेयाकोठी प्रखंड, बसंतपुर प्रखंड एवं लकड़ी नवीगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय मुख्यालयों पर केंद्र में बैठी भाजपा सरकार द्वारा 9 साल में देश की तबाही बर्बादी, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी धार्मिक उन्माद के खिलाफ, महागठबंधन के आवाहन पर धरना प्रदर्शन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा है।

धरना प्रदर्शन में जदयू, राजद ,कांग्रेश ,सीपीआई, सीपीएम एवं भाजपा माले के हजारों हजार कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने भाग लेकर केंद्र में बैठी मोदी सरकार को 2024 में उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जदयू प्रदेश महासचिव सह गोरियाकोठी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रमोद कुमार पटेल ने कहा की केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल में देश की जनता तबाही ,बर्बादी, लूट ,दमन, जातीय उन्माद, धार्मिक उन्माद, बेरोजगारी, महंगाई और नफरत का भयावह दौर साबित हुआ है। 

महंगाई की मार से जनता त्रस्त है। भाजपा के नेतृत्व में खाद्य पदार्थों से लेकर पाठ पुस्तकों व सामग्रियों पर भी टैक्स, जीएसटी लगा रही है। रसोई गैस सिलेंडर 13 00 ₹ में बिक रहा हैं। प्रतिवर्ष 2,00,00000 दो करोड़ बेरोजगार नौजवानों को नौकरी और रोजगार देने का वादा टाय टाय फिश रहा। अब बिहार और देश की जनता नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है। अब जनता सरकार के खिलाफ अंगड़ाई ले चुकी है। आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में भाजपा का सफाया करके महागठबंधन की सरकार केंद्र में बनाने के लिए लोग तैयार हैं। 

धरना कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव सह विधानसभा प्रभारी प्रमोद कुमार पटेल,राज्य परिषद सदस्य निकेश चंद तिवारी , जदयू प्रखंड अध्यक्ष आजाद खां, बैजनाथ महतो, शिवजी ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष पूर्व मुखिया आमोद प्रियदर्शी, संदेश महतो, डॉ आशुतोष कुमार, नजमुल होदा ,हरिराम कुशवाहा , प्रभु राम, श्री भगवान यादव, अजय कुशवाहा, कांग्रेसी नेता धुपलाल प्रसाद, लालबाबू खरवार, हरिशंकर तिवारी, राजद नेता राजवंशी यादव, हनी वर्मा, प्रभु नाथ यादव, भाकपा माले नेता नेत्रीउषा देवी, सुजीत कुशवाहा, नागेंद्र तिवारी, सीपीआईएम नेता तारकेश्वर यादव, सुरेंद्र तिवारी, परशुराम प्रसाद, सीपीआईएम नेता गणेश राम श्री भगवान चौबे जदयू नेता अजय कुशवाहा शेषनाथ प्रसाद मुन्ना शर्मा रामदास शाह कृष्णा सिंह पटेल मंटू कुमार तिवारी सोनू जी सहित सैकड़ों लोगों ने संबोधित किया और 2024 में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का शंखनाद किया।