गिरिडीह
रविवार को बारिश के साथ चले तेज आंधी ने गिरिडीह के कई जगह तबाही मचाई है। इसी क्रम में गांडेय के कुंडलवाड़ा गांव में भी बारिश ने दो गरीब के आशियानों को छतिग्रस्त कर दिया है, जिससे घरवालों को बिना छत के रात गुजारना पड़ रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही सोमवार की सुबह बैरिस्टर फरदीन अहमद ने कुंडलवाड़ा, गाण्डेय पहुँच कर तूफान में छतिग्रस्त हुए दो घरों का जायजा लिया।
इस दौरान लोगों ने उन्हें बताया कि दोनों घर वाले बीपीएल श्रेणी में हैं और उन्होंने बहुत मुश्किल से पैसा जमा करके घर बनाया था। लोगों से जानकारी लेने पर उन्हे पता चला कि दोनों घरों के लोग बिना छत के रात में बहार रह रहे हैं। इस पर फरदीन अहमद ने तुरत वहाँ पर मिस्त्री लगवा कर शाम तक दोनो घरों में छत बनाने का आदेश दिया। उन्होंने खुद मदद की और लोगों से भी मदद की अपील की।