बगोदर, गिरिडीह
रिपोर्ट : अशोक कुमार
बगोदर थाना क्षेत्र स्थित औंरा पैट्रोल पम्प के समीप गैस टेंकर की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसी बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
मिली जानकारी के आनुसार सरिया प्रखण्ड के लुतियानों के विश्वनाथ महतो अपनी सरहज को डुमरी में एक रिस्तेदार के यहाँ लेकर जा रहे थे। इसी बीच औंरा के समीप गैंस टेंकर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दिया, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई; जबकी उनकी सरहज गंभीर रुप से घायल हो गई। वहीं बाइक लगभग रोड से 10 फीट दुर जा गिरा।
बता दें मृतक की पहचान सरिया थाना क्षेत्र के लुतीयानों के विश्वनाथ महतों के रूप में हुई है। जबकी गंभीर रूप से घायल महिला विष्णुगढ थाना क्षेत्र के सिरंय की शिवानी कुमारी जो आँगनवाडी की सेविका बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद आन फानन में घायल महिला को बगोदर पुलिस के सहयोग से बगोदर ट्रांमा सेंटर ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उक्त महिला को रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।