Giridih: बगोदर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर; एक की हुई मौत, दुसरा हुआ घायल


 
बगोदर, गिरिडीह

बगोदर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे में ओरा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार जितेंद्र यादव की मौत हो गई। वहीं दूसरा नारायण यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना बगोदर के ओरा मोड़ में बिनोद बिहारी महतो हाई स्कूल के समीप हुई। 

मृतक की पहचान सरिया थाना इलाके के कपिलो गांव निवासी के रूप में की गई है। घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग जुटे, और दोनो को इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में ही जितेंद्र यादव की मौत हो गई। वहीं नारायण यादव का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुशार दोनों जितेन्द्रे और नारायण एक ही बाइक से सरिया से बगोदर के खाके गांव किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाइवे के ओरा मोड़ में बिनोद बिहारी महतो हाई स्कूल के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारा दिया। जिसमें जितेन्द्र यादव की मौत हो गई।