Suriya: राम कृष्ण आश्रम में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ आरम्भ, 501 कन्यायें एवं महिलाएं हुई शामिल



सरिया, गिरिडीह

सरिया में राम कृष्ण आश्रम में श्री श्री 1008 श्री माँ काली प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गयी।जिसमे 501 कन्याएं व् महिलाएं शामिल हुई। 

यात्रा के दौरान गाजे-बाजे के साथ राम कृष्ण आश्रम से भ्रमण करते हुव पवित्र स्थल राजदाह धाम पहुंचे। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय माता दी,जय श्री राम, धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो आदि भक्ति जयकारे से पूरा इलाका भक्तिमय गुंजायमान हो गया।कलश यात्रा राजदाह धाम में पहुंचकर वैदिक मंत्रो के उच्चारण के साथ कलश में जल भर के वापस यज्ञ स्थल पे पहुंचे। 

यज्ञ समिति के अध्यक्ष सचिंद्र कुमार सिंह ने कहा की राम कृष्ण आश्रम में श्री श्री 1008 श्री माँ काली प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ कलश यात्रा से आज आरम्भ हुवी जिसके बाद प्रतिदिन संध्या सात बजे से कथा प्रवचन होगा।