Ranchi: वकील पत्नी पर लगा पति के हत्या का आरोप, भाई के साथ मिल कर करती थी मारपीट


मांडर, राँची
रिपोर्ट : डॉ. संजय प्रसाद 

▪️पुलिस ने पत्नी और साला को किया गिरफ्तार 

▪️पत्नी एवं साला को संपत्ति की थी लालच।

रातू के गोविंद नगर में रहने वाले मांडर नारो के जमीन कारोबारी राजकुमार शाही उर्फ अनिरुद्ध हत्याकांड मामले में उनके भाई त्रिशुल शाही के बयान पर रातू थाने में भादवि की धारा 302 और 120 बी के तहत कांड संख्या 201/23 दर्ज की गयी है। इसमें मृतक की पत्नी सोनी देवी और साला शचींद्र मिश्र को नामजद किया गया है। सोनी देवी पेशे से वकील हैं। पति-पत्नी के बीच आये दिन विवाद होने की खबर है। सोनी उन्हें हमेशा जेल भेजवा देने की धमकी देती थी। पैतृक संपत्ति से मिले हिस्से की जमीन को वह पुत्र अम्बिकेश के नाम करा ली। इसके बाद भाई शचींद्र मिश्र से मिल कर उन्हें मारपीट करती थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सोनी ने जुर्म स्वीकार कर ली है।

प्रेम विवाह की चुकायी कीमत

राजकुमार छत्रीय परिवार से थे। उन्होंने मांडर टोटांबी के सुरेंद्र मिश्र की पुत्री सोनी से प्रेम विवाह किया था। ससुराल के लोग इसके खिलाफ थे। साला शचींद्र मिश्र ने उन्हें जान मारने की धमकी भी दी थी। बहनोई की हत्या में उसे बहन का साथ मिला। सोमवार की शाम उसे सोनी के घर में देखा गया था। 

हत्या की सुबह गये थे रांची

खाना खाकर अनिरुद्ध सो गये थे। योजनाबद्ध तरीके से भाई-बहन ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने की नीयत से मंगलवार की सुबह छह बजे दोनों रांची चले गये। शाम में लौट सोनी ने अपने जेठ त्रिशुल शाही को सूचना दी, कि वह घर पर नहीं थी और किसी ने उनके पति की हत्या कर दी। इसके बाद घड़ियालु आंसू बहाते हुये विलाप करने लगी।