Pension: झारखंड पेंशन योजना क्या है? आप इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं, यहां जानें सबकुछ



Pension Yojna

झारखंड सरकार आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर विभिन्न सरकारी योजनाएं चलाती रहती है ताकि राज्य का कोई भी वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर न रहे। ऐसे में राज्य के जो बुजुर्ग नागरिक झारखंड पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि झारखंड पेंशन योजना क्या है, इसका लाभ कैसे उठाया जा सकता है, योजना में पात्रता और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी।

झारखंड पेंशन योजना क्या है झारखंड पेंशन योजना एक ऐसी योजना है, जिसके तहत झारखंड के आर्थिक एवं शारीरिक रूप से कमजोर वृद्ध नागरिकों, विधवा महिलाओं एवं विकलांग नागरिकों एवं वृद्ध नागरिकों को पेंशन के रूप में हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. यह योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे। आप घर बैठे ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। बस इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

झारखंड पेंशन योजना के लाभ 

▪️इस योजना का लाभ झारखंड के नागरिक ही उठा सकते हैं। 

▪️इस योजना के माध्यम से सभी पात्र लोगों को हर महीने पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 

▪️झारखंड पेंशन की राशि हर महीने लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। 

▪️इस योजना के माध्यम से राज्य के कमजोर और असहाय लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उनकी मदद की जाएगी। 

▪️इस योजना का लाभ लेने के लिए आप घर बैठे आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

▪️इस योजना के तहत राज्य के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

झारखंड पेंशन योजना की पात्रता क्या है 

▪️झारखंड पेंशन योजना का आवेदक झारखंड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए। 

▪️इस योजना का लाभ झारखंड के सभी आर्थिक रूप से कमजोर और निराश्रित विधवा महिलाओं, विकलांग नागरिकों और वृद्ध नागरिकों को मिलेगा। 

▪️इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक के पास सभी दस्तावेज होने चाहिए।

झारखंड पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए कौन कौन से दस्तावेज चाहिए

▪️आधार कार्ड 

▪️जन्म प्रमाणपत्र 

▪️जाति प्रमाण पत्र 

▪️निवास प्रमाण पत्र 

▪️आय प्रमाण पत्र 

▪️मोबाइल नंबर 

▪️पासपोर्ट साइज फोटो 

▪️ईमेल आईडी 

▪️बैंक खाता पासबुक 

▪️पति का मृत्यु प्रमाण पत्र (विधवा पेंशन के लिए)

▪️विकलांगता प्रमाण पत्र (विकलांग पेंशन के लिए)

आवेदन कैसे करें 

अगर आप झारखंड पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आपको नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा...

▪️आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको झारसेवा झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट https://jharsewa.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा। 

▪️इसके बाद होमपेज पर रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें। 

▪️इसके बाद आपकी स्क्रीन के सामने एक फॉर्म खुलेगा। 

▪️इसके बाद सभी जानकारी सही-सही और सभी दस्तावेज जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और कई अन्य आवश्यक जानकारी। 

▪️इसके बाद नीचे एक कैप्चा कोड भरना होगा। 

▪️जिसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 

▪️इसके बाद लॉग इन के विकल्प पर क्लिक करें।