गिरिडीह
गिरिडीह जिले में हार्ट अटैक के बाद इलाज के दौरान एक एएसआई की मौत हो गई है. मृतक एएसआई वर्ष 2016-17 में गिरिडीह में तैनात था और जिले के गावां थाना क्षेत्र का रहने वाला था. मृतक एएसआई दरोगी सिंह वर्तमान में देवघर में तैनात थे और प्रशिक्षण ले रहे थे। बताया जा रहा है कि दारोगी सिंह की शुक्रवार सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर लाया गया।
चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। इसी दौरान देवघर से रांची जाते समय गिरिडीह बेंगाबाद टोल टैक्स के पास उनकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उसे तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया. जहां उसकी मौत हो गई है।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी सहित सभी पुलिस पदाधिकारी व जवान सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया और कागजी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद पुलिस अधिकारियों में शोक की लहर है।