Gawan: बिश्नीटिकर में आयोजित सात दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम में बीस सूत्री अध्यक्ष ने लिया भाग



गावां, गिरिडीह

गावां प्रखंड स्थित बिश्नीटिकर में चल रहे सप्त दिवसीय यह कार्यक्रम में शनिवार को झामुमो सह बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह अपने साथियों के साथ यज्ञ में भाग लिए। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से पूरे क्षेत्र की शांति की कामना की। 

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में इस तरह का यज्ञ आयोजन किया जाना लोगों के लिए सौभाग्य की बात है। ऐसा यज्ञ कार्यक्रम प्रखंड के हर एक गांव में होना चाहिए। जिससे लोगों की आस्था और विश्वास ईश्वर के प्रति बने और क्षेत्र में हर और खुशहाली छाया रहे।